वायरल न्यूज़

दुनिया का सबसे बड़े हाथों वाला शख्स, साइज देख यूजर्स बोले - ये है रियल लाइफ का Hulk

इंस्टाग्राम पर एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके हाथों की साइज देखने के बाद आपको हल्क की याद आ जाएगी। शख्स के हाथ इतने बड़े है कि बर्गर भी बिस्किट के समान लग रहा है।

Image

दुनिया का सबसे बड़े हाथों वाला शख्स (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • बड़े हाथों वाला है ये शख्स
  • हाथ देख हिल जाएगा दिमाग
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Man with Biggest Hand: दुनिया में आपको कई ऐसे लोग मिलेंगे, जिन्हें देखकर आप आश्चर्य से भर जाएंगे। ऐसे लोगों की तादाद काफी कम ही है और ऐसे लोग किसी अजूबे से कम नहीं है। लोगों की मानें तो इनके जैसा दूसरा न किसी ने जन्म लिया और न लेगा। वायरल हो रहे इस वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा, जिसमें आप Real Hulk को देख सकते हैं।

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक शख्स बर्गर खाता हुआ नजर आ रहा है। आप देख सकते हैं कि उसके बड़े हाथों में बर्गर किसी बिस्किट की तरह लग रहा है। यहां तक कि जब शख्स ने पानी का बोतल पकड़ा तो ऐसा लगा जैसे उसने हाथ में छोटे साइज का ग्लास पकड़ा हो। उसके पैर के साइज भी काफी बड़े हैं। यूजर्स का कहना है कि ये असली वाला Hulk है।

दुनिया का सबसे बड़े हाथों वाला शख्स

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी यूजर्स के रिएक्शन आ रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि क्या पर्सनालिटी है! वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इसके हाथ में बर्गर एकदम छिप सा गया है। बता दें, इस वीडियो को 'bwvine' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 18 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article