वायरल न्यूज़

Video: भारत घूमने आए विदेशी ने मुंबई के देसी नाई से कराया हेड मसाज, गर्दन चटकाते ही Foreigner की निकल गई चीख

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक विदेशी मुंबई के देसी नाई से हेड मसाज कराता नजर आ रहा है, जिसके विदेशी के साथ कुछ ऐसा होता है, जो चौंकाकर रख देगा।

Image

देसी नाई ने किया विदेशी का हेड मसाज (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • विदेशी ने कराया हेड मसाज
  • देसी नाई ने किया खतरनाक मसाज
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Desi Barber Head Massage: सिर में दर्द होने पर लोग तेल रखते हैं और मसाज करते हैं। लेकिन जब बात अपने देश के देसी नाई लोगों की है, तब तो क्या ही कहने। कई बार देसी नाई के मसाज के सिर का दर्द छूमंतर हो जाता है लेकिन काफी बार ऐसा भी होता है, जिसके बाद हालत पंचर हो जाती है। कुछ ऐसा ही आपको इस वीडियो में भी देखने को मिलने वाला है।

सोशल मीडिया पर शेयर किए गे इस वीडियो में एक विदेशी मुंबई घूमने आता है, जहां वह देसी नाई के दुकान में जाकर हेड मसाज लेता है। शुरुआत में तो वह काफी खुश नजर आता है लेकिन बाद में कुछ ऐसा होता है, जिससे उसकी चीख निकल जाती है। दरअसल, देसी नाई ने हेड मसाज देने के बाद उसकी गर्दन बजाने के लिए घुमाता है, जिसके बाद उसकी हालत पंचर हो जाती है और वह नो-नो चिल्लाने लगता है।

देसी नाई ने किया विदेशी का हेड मसाज

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी यूजर्स के रिएक्शन आ रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि अगली बार से ये कभी भी देसी नाई से हेड मसाज नहीं लेगा। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि क्या खतरनाक हेड मसाज है। बता दें, इस वीडियो को 'ordurevideos' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 2.5 मिलियन से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article