Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रोजाना लाखों वीडियो (Trending Video) शेयर होते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Shocking Video) असली होते हैं, तो कई वीडियो क्रिएटर के द्वारा बनाए जाते हैं। कुछ वीडियो तो देखते ही देखते लोगों के बीच वायरल हो जाते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Funny Video) फनी होते हैं, तो कुछ वीडियो इतने हाहाकारी होते हैं कि देखते ही लोगों के पसीने छूट जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Animal Video) ऐसे होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर एक पल के लिए आप भी हैरत में पड़ जाएंगे।
हाहाकारी नजारा (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)
ये भी पढ़ें - Chhatarpur Viral Video: छतरपुर में देखने को मिला आवारा बैल का आतंक, फल से भरे ठेले पर कूदता नजर आया पशु
आज कल लोगों को फोन की कैसी लत लगी हुई है, इससे हम सब वाकिफ हैं। कुछ लोग तो फोन के चक्कर में दुनिया को ही भूल जाते हैं। जबकि, कुछ लोग फोन में इतने मस्त हो जाते हैं कि उनके आस-पास कुछ भी हो जाए उन्हें भनक तक नहीं लगती। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स आराम से बिस्तर पर लेटे हुए मोबाइल फोन देख रहा है। वहीं, बिस्तर के पास कुत्ता आराम से लेटे हुए हुआ। अचानक एक तेंदुआ चुपके से वहां पहुंच जाता है। लेकिन, इस भनक शख्स को बिल्कुल ही नहीं लगती है। उसके बाद जो होता आप सोच भी नहीं सकते हैं। देखें शॉकिंग वीडियो...
हाहाकारी नजारा
वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर चकरा गया होगा। इस खतरनाक वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'pancholi_kaushal' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस वीडियो पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ को यकीन नहीं हो रहा है कि सच में ऐसा हो सकता है। किसी का कहना है कि इस फोन के चक्कर में क्या-क्या होगा कुछ कहा नहीं जा सकता है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।
