'देसी बॉस' ने सुमो पहलवान को दिया चैलेंज, रिंग में फिर जो हुआ देखकर नहीं रुकेगी हंसी, देखें Viral Video

Viral Video: एक इवेंट के दौरान एक भारतीय शख्स ने सुमो पहलवान से फाइट करने का चैलेंज लिया। शख्स ने जोर लगाने की काफी कोशिश की, लेकिन सुमो पहलवान 'पहाड़' की तरह अपनी जगह से टस से मस नहीं हुआ। सुमो पहलवान ने एक ही झटके में शख्स को गोद में उठाया और रिंग के बाहर पटक दिया।

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या देखने को मिल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। अक्सर कॉर्पोरेट इवेंट्स में फॉर्मल कपड़े, प्रेजेंटेशन और गंभीर चर्चाएं देखने को मिलती हैं। लेकिन सोचिए, अगर किसी इवेंट के बीचों-बीच अचानक एक असली जापानी सुमो पहलवान आ जाए और कोई हिंदुस्तानी भाई उससे पंगा ले ले, तो कैसा नजारा होगा? सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक बेहद मजेदार वीडियो (Funny Video) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

viral video

सूमो पहलवान से पंगा लेना पड़ा गया भारी (तस्वीर साभार- @nilkamal_567)

End of Feed