Watch: सांप के साथ आराम से सो रहा था शख्स, जैसे ही नींद खुली उड़ गए होश, नजारा देख दांतों तले उंगली दबा लेंगे

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jun 25, 2023, 05:39 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स सांप के साथ मजे से सो रहा था, लेकिन जैसे ही उसकी नींद खुली, उसके होश उड़ गए। आगे का नजारा देख दांतों तले उंगली दबा लेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • सांप के साथ सो रहा था शख्स
  • आंख खुलने पर उड़ गए होश
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Snake Viral Video: इंटरनेट पर कई सारे वीडियो वायरल होते हैं लेकिन कुछ ऐसे वीडियो सामने आ जाते हैं, जिसे देखने के बाद हमेशा के लिए एक याद बन जाती है। और जब भी ऐसे वीडियोज के बारे में सोचा जाए, बस सिर्फ हंसी ही आती है। ऐसे में ये वीडियो (Video Viral) लोगों को भी काफी पसंद आ रही है और काफी लोग शख्स को सावधानी बरतने के लिए भी कह रहे हैं। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग काफी बार देख रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Video Viral) में एक शख्स बेड पर सो रहा होता है, जिसके पास कब सांप आकर सो जाता है, उसे पता ही नहीं चलता। ऐसे में सांप भी शख्स के बगल में आराम से सोने का आनंद लेता है। लेकिन जैसे ही शख्स की नींद खुलती है, उसकी हवा टाइट हो जाती है। ऐसे में ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी धूम मचा रहा है और जो भी इसे देख रहा है, वह इसे बार-बार देखना पसंद कर रहा है।

End of Feed