Viral Video: इंसानों की तरह किया किंग कोबरा का ऑपरेशन, पेट फाड़ निकाला प्लास्टिक का कप

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jun 25, 2023, 04:53 PM IST

ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कोबरा का ऑपरेशन करता हुआ दिखाया जा रहा है। इस दौरान डॉक्टर्स ने कोबरा के पेट में फंसा प्लास्टिक का कप निकाला है। इस ऑपरेशन को देख आपको बिल्कुल ऐसा लगेगा जैसे किसी इंसान का ऑपेरशन किया जा रहा हो।

KEY HIGHLIGHTS
  • इंसानों की तरह हुआ कोबरा का ऑपरेशन
  • पेट से निकाला प्लास्टिक का कप
  • ऑपरेशन का वीडियो जमकर हुआ वायरल

Cobra Operation Viral Video: ऑपरेशन तो आपने कई सारे देखे होंगे लेकिन क्या कभी कोबरा का ऑपरेशन देखा है। जी हां, जिस कोबरा को देख लोगों के पसीने छूटने लगते हैं, उस कोबरा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप दंग रह जाएंगे। इस वीडियो (Video Viral) ने इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा दिया है। ऐसे में लोगों द्वारा भी इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है और वे इसे शेयर भी कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Video Viral) में आप देख सकते हैं कि किस प्रकार से डॉक्टर्स की टीम ने एक कोबरा का ऑपरेशन किया है। ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर्स ने किंग कोबरा के पेट में फंसा प्लास्टिक का कप निकाला है, जो कोबरा ने निगल लिया था। ऐसे में ऑपरेशन के इस वीडियो (King Cobra Viral Video) को देख आपको लगेगा ही नहीं कि ये किसी जानवर का है। बल्कि ये ऑपरेशन उसी तरीके से किया गया है, जैसे कि किसी इंसान का ऑपरेशन किया जाता है।

End of Feed