Viral Video: भारत के लोग जुगाड़ के धनी होते हैं। कई बार तो वह ऐसा जुगाड़ लगा देते हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। आपने रेहड़ी-पटरी पर गोलगप्पे के ठेले बहुत देखे होंगे, लेकिन क्या कभी ट्रेन पर गोलगप्पे के ठेले देखे हैं? सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपकी आंखें खुली रह जाएंगी। आप भी कह उठेंगे कि, 'वाह क्या सीन है?' दरअसल, वीडियो में एक शख्स चलती ट्रेन के भीतर गोलगप्पे बेचता नजर आ रहा है।
चलती ट्रेन में गोल गप्पे बेचने पहुंच गया शख्स
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स चलती ट्रेन में गोल गप्पे बेच रहा है। सबसे हैरान करने वाली चीज है कि शख्स ने ट्रेन में ही गोलगप्पे का स्टॉल लगा दिया है। इस दौरान उस शख्स के पास हर वह चीज नजर आ रही है, जो गोल गप्पे के साथ खिलाई जाती है। उसके पास चटपटा पानी, मीठी चटनी और गोल गप्पे में भरा जाने वाला चना भी मौजूद है। साथ ही वह पापड़ी भी दे रहा है। वहीं ट्रेन में सफर कर रहे बहुत ही मजे से पानी पुरी खाते नजर आ रहे हैं। देखें वीडियो-
इस वीडियो ने लोगों को शॉक्ड कर दिया है। आप देख सकते हैं कि लोग दोना लेकर गोलगप्पे का स्वाद ले रहे हैं और कुछ लोग लाइन में अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। ट्रेन भी फुल स्पीड में भागती नजर आ रही है। जबकि शख्स बेफिक्र होकर यात्रियों को पानी पुरी खिलाता दिख रहा है। फिलहाल, यह पता नहीं चल पाया है कि वीडियो कहां का है। हालांकि, ट्रेन देखकर लग रहा है कि यह मुंबई में चलने वाली लोकल ट्रेन है।
