Viral Video: डिलीवरी बॉक्स पर बैठकर अनोखे अंदाज में बाइक चला रहा था शख्स, नजारा देखकर दंग रह जाएंगे

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स डिलीवरी बॉक्स पर बैठकर अनोखे अंदाज में बाइक चला रहा था। जिसने भी यह नजारा देखा वो दंग रह गया।

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना एक से एक हाहाकारी वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो देखते ही देखते लोगों के बीच वायरल हो जाते हैं। इनमें कुछ वीडियो काफी फनी होते हैं, तो कुछ को देखकर लोग चौंक जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में एक शख्स डिलीवरी बॉक्स पर बैठकर आराम से सड़क पर बाइक चला रहा था। जिसने भी यह नजारा देखा एक पल के लिए दंग रह गया।

bike ride

अनोखे अंदाज में चला रहा था बाइक (तस्वीर साभार- @anas.choudhary.g.786)

आजकल फेमस होने के लिए लोग कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। कुछ लोग तो एक से एक अनोखे कारनामे करते रहते हैं। जबकि, कुछ लोग जान तक की बाजी लगा देते हैं। सोशल मीडिया पर आप सबको इस तरह के एक से एक अनोखे वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं भीड़ भाड़ वाली सड़क पर एक शख्स अनोखे अंदाज में बाइक दौड़ा रहा है। सबसे हैरानी की बात ये है कि शख्स डिलीवरी बॉक्स पर आराम से बैठा हुआ है और पैर से हैंडल को मैनेज कर रहा है। जिसने भी यह नजारा देखा वो देखता ही रह गया। देखें वीडियो...

End of Feed