Viral Video: बाइक से करने जा रहा था अनोखा कारनामा, हुआ ऐसा खेल देखकर नहीं रुकेगी हंसी

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरतअंगेज वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बाइक से अनोखा कारनामा करने जा रहा था। लेकिन, उसके साथ ऐसा खेल हुआ, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।

Viral Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल (Today Viral Video) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार ऐसे-ऐसे नजारे भी देखने को मिल जाते हैं, जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जो लोगों के दिन बना देते हैं। जबकि, कुछ को देखकर यूजर्स हक्के-बक्के रह जाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर शायद ही आप अपनी हंसी को रोक पाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में एक शख्स से बाइक से अनोखा कारनाम करने जा रहा था। लेकिन, उसके साथ ऐसा खेल हुआ, जिसे वो जिंदगीभर नहीं भूल पाएगा। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

funny video

स्टंट के चक्कर में हुआ खेल (तस्वीर साभार- @dostan.tv)

आज कल आपको लोग बाइक से अजीबोगरीब स्टंट करते हुए नजर आ जाएंगे। कुछ लोग तो जान तक की बाजी लगा देते हैं। सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के कई वीडियो भी देखने को मिल जाएंगे। लेकिन, इस वायरल वीडियो में एक शख्स का ऐसा पोपट बन गया, जिसने सोशल मीडिया पर अलग ही माहौल बना दिया है। वीडियो में आप देख सकते हैं नाले के ऊपर लोहे की रॉड पर एक शख्स बाइक चलाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन उसके साथ ऐसा खेल हुआ, जिसे देखते ही आपकी हंसी छूट जाएगी। यकीन ना हो तो इस वीडियो को देख लें...

End of Feed