Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना एक से एक अनोखे वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के दिमाग की बत्ती गुल हो जाती है। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग खुशी से झूम उठते हैं। जबकि, कुछ वीडियो दिल जीतने वाले होते हैं। इतना ही नहीं कुछ वीडियो पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप सोच में पड़ जाएंगे और भावुक भी हो जाएंगे। क्योंकि, एक बच्चा जब पायलट के केबिन में पहुंचा तो उसके साथ ऐसा कुछ हुआ, जिसने सबका दिल जीत लिया।
जमीन हो या फिर आसमान कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं, जिन्हें देखकर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ मामले अंदर से झकझोर देते हैं, तो कुछ सीधे दिल को छू लेते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक बच्चा अचानक पायलट के केबिन के अंदर घुसने लगता है। बच्चे को देखकर पायलट अपनी सीट से उठ जाता है और बच्चे को आराम से दूसरी सीट पर बैठाता है और उसके साथ फोटो भी खिंचवाता है। वीडियो में ऐसा कहा जा रहा है कि बच्चा के पिता ही पायलट हैं। इस मामले को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया और अब वीडियो वायरल हो रहा है। देखें वीडियो...
खूबसूरत नजारे ने जीता दिल
वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी सोच में पड़ गए होंगे। इतना ही नहीं यह क्यूट नजारा आपका दिल भी जीत रहा होगा। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'therealjorick' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, कुछ लोग जहां इस नजारे पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ लोग इसकी तारीफ भी कर रहे हैं। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।
