वायरल न्यूज़

Viral Video: मोगली को भी दे दी टक्कर! पेड़ों पर बंदर जैसी छलांग लगाता दिखा शख्स

Mowgli style jump: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक घने जंगल में ऊंचे-ऊंचे पेड़ों पर बंदरों की तरह फुर्ती से छलांग लगाता नजर आ रहा है। उसकी स्पीड, संतुलन और आत्मविश्वास देखकर लोग हैरान रह गए।

Image

Viral video: मोगली स्टाइल में पेड़ों पर छलांग लगाता युवक (फोटो: X/@sciencegirl)

Jungle stunt video: मोगली की कहानियों में आपने देखा होगा कि वह जंगल में जानवरों (jungle video) के बीच रहता है और पेड़ों पर बड़ी तेजी से कूदता-फांदता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है। इस वीडियो में एक युवक घने जंगल के बीच पेड़ों पर जिस फुर्ती से छलांग लगाता है, उसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं। वीडियो की शुरुआत हरे-भरे जंगल के दृश्य से होती है। चारों तरफ ऊंचे पेड़ दिखाई देते हैं। तभी कैमरा ऊपर की ओर जाता है और एक युवक पेड़ की ऊंची डाल पर खड़ा नजर आता है।

बॉडी पर कंट्रोल और शरीर आत्मविश्वास से भरपूर

पहले तो समझ नहीं आता कि वह क्या करने वाला है, लेकिन अगले ही पल वह एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर छलांग लगा देता है। इसके बाद वह बिना रुके लगातार कई पेड़ों पर कूदता चला जाता है। उसकी स्पीड और संतुलन देखकर लगता है जैसे उसे ऊंचाई से बिल्कुल डर नहीं लगता। वह हर छलांग बहुत सोच-समझकर लगाता है और हर बार सही जगह पर उतरता है। उसकी बॉडी कंट्रोल और आत्मविश्वास साफ दिखता है। ऐसा लगता है कि उसने इस तरह की प्रैक्टिस लंबे समय तक की होगी। वीडियो देखने वाले लोग उसकी तुलना मोगली से कर रहे हैं।

कई यूजर्स ने मजाक में लिखा कि यह तो मोगली से भी आगे निकला। कुछ लोगों ने उसकी तारीफ की, तो कुछ ने कहा कि ऐसा करना काफी जोखिम भरा हो सकता है। कुल मिलाकर, यह वीडियो लोगों को हैरान करने के साथ-साथ रोमांच भी दे रहा है। युवक की फुर्ती और हिम्मत ने सोशल मीडिया पर उसे चर्चा का विषय बना दिया है। आपको बता दें कि सोशल मीडिया के एक्स पर इस वायरल वीडियो को @sciencegirl नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अभी तक हजारों लोगों ने देखा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article