Video: शख्स के मुंह से निकल आया जिंदा कीड़ा, नजारा देखकर होश उड़ जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 5, 2024, 11:43 AM IST

Viral Video Today: शख्स को पेट दर्द की समस्या हुई और उसने दवाई खाने के बाद जैसे ही उल्टी की, उसने मुंह से जिंदा कीड़ा बाहर निकल आया।

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स के मुंह से निकला जिंदा कीड़ा
  • दवाई खाने के बाद की थी उल्टी
  • नजारा देख होश उड़ जाएंगे

Viral Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया में एक बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इसमें दावा किया गया है कि एक शख्स के मुंह से जिंदा कीड़ा बाहर निकला है। ऐसा दावा करते हुए घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो किसी को भी हिलाकर रख देगा। बताया गया कि गया कि एक शख्स पेट के दर्द से खूब परेशान था। पेट में दर्द के साथ उसे उल्टी की भी परेशानी थी। शख्स से जब बर्दाश्त नहीं हुआ वो मेडिकल स्टोर पर पहुंचा। यहां उसने अपनी समस्या बताई और दुकानदार ने उसे एक दवाई थी।

Viral Video

उल्टी के साथ शख्स के मुंह से निकला जिंदा कीड़ा। (Photo- Twitter)

मुंह से बाहर निकला जिंदा कीड़ा

दावा किया गया कि शख्स ने दवाई खाई और कुछ घंटे बाद उसे उल्टी हुई। मगर उल्टी में शख्स ने ऐसी चीज देखी की उसके होश उड़ गए। शख्स को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ। दरअसल उल्टी के साथ शख्स के मुंह से जिंदा कीड़ा बाहर निकल आया। मुंह से जिंदा कीड़ा निकलने पर शख्स के होश उड़ गए। उसने तुरंत पूरी घटना का वीडियो बना लिया। मुंह से जिंदा कीड़ा निकलने से जुड़ा ये वीडियो अब सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है।

End of Feed