Desi Jugaad Viral Video: इंस्टाग्राम-फेसबुक तमाम ऐसे साइट्स हैं, जहां लोग अपनी मेमोरीज शेयर करते रहते हैं। ऐसे में कुछ वीडियो (Viral Video) जुगाड़ वाली होती हैं, जिसे देखने पर एकदम से माथा ही घूम जाता है। क्योंकि इतना तो कोई डॉक्टर या इंजीनियर भी नहीं सोच सकता। वायरल हो रहा यह वीडियो भी कुछ ऐसा ही देखने में लग रहा है, जिसमें शख्स ने सफाई करने के लिए ऐसा जुगाड़ लगाया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में शख्स ने सफाई करने के लिए हाथों का इस्तेमाल ना करके मशीन का इस्तेमाल किया और उसमें चार झाड़ू फिक्स कर दिया और बिना हाथ लगाए ही शहर की सफाई करने निकल पड़ा। ऐसे में जो भी यह वीडियो देख रहा है, वह उसके दिमाग की खूब तारीफ कर रहा है।
शख्स ने सफाई करने के लिए लगाया गजब का जुगाड़
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि अपने भारत में गली-गली में वैज्ञानिक भरे हुए हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि लगता है भाई ने बाहुबली देखी ली है और भल्लालदेव वाला आईडिया चुरा लिया है। इस वीडियो पर अब तक काफी व्यूज आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'ashlildoctor' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
