वायरल न्यूज़

Jugaad Video: ठंड से बचने के लिए शख्स ने लगाया ऐसा जुगाड़, लोग बोले - इसे तो 21 तोपों की सलामी मिलनी चाहिए

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Dec 21, 2023, 02:31 PM IST

ट्विटर पर एक जुगाड़ का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। इस वीडियो में एक शख्स ठंड से बचने के लिए ऐसा कारनामा करता है, जिसे देख आपकी हंसी नहीं रुकेगी।

Image

शख्स ने लगाया ठंड से बचने के लिए जुगाड़ (फोटो साभार - ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • ठंड से बचने के लिए शख्स ने लगाया जुगाड़
  • जुगाड़ देख निकल जाएगी हंसी
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Winter Jugaad Viral Video: इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ऐसा खतरनाक जुगाड़ लगाता दिख रहा है, जिसे देखने के बाद आपके पेट में दर्द होने लगेगा। ये वीडियो (Viral Video) इतना फनी है कि आप हंस-हंसकर पागल हो जाएंगे। वीडियो में शख्स ने ठंड से बचने के लिए कमाल का दिमाग लगाया है। ऐसे में काफी लोग शख्स के इस दिमाग की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं और काफी लोग उसके इस जुगाड़ के लिए उसे सलाह भी रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में शख्स ने सोने के लिए एक बॉक्स बनाया है। इसके ऊपर से उसने 15-20 रजाई और कम्बल रख रहे हैं। ऐसे में सर्दी से बचने के लिए उसका इतना खतरनाक जुगाड़ देख लोग उसकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं और कुछ लोग काफी मजे भी ले रहे हैं। हालांकि, कुछ लोगों ने शख्स के इस करतूत पर उसे सलाह भी दे रहे हैं।

शख्स ने लगाया ठंड से बचने के लिए जुगाड़

ट्विटर पर वायरल हो रहे कपल के इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि भाई के इस जुगाड़ को देख आंखों से आंसू निकल जाएंगे। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि बॉक्स के अंदर सोना ठीक नहीं है, ये खतरनाक साबित हो सकता है। इस वीडियो पर अब तक 10 मिलियन से अधिक व्यूज आ चुके हैं और काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '@TheFigen_' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article