Viral Video: एनिवर्सरी पर प्रेमी ने दिया ऐसा उपहार, देखते ही भावुक हो उठी प्रेमिका, लोग बोले- रब ने बना दी जोड़ी

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Dec 21, 2023, 08:56 AM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की को उसके बॉयफ्रेंड ने दूसरी एनिवर्सरी पर हेलीकॉप्टर के सामने ले जाकर घुटनों के बल पर बैठकर प्रपोज किया।

KEY HIGHLIGHTS
  • बॉयफ्रेंड ने अनोखे अंदाज में किया प्रपोज
  • दूसरी एनिवर्सरी पर गर्लफ्रेंड को दिया सरप्राइज
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Boyfriend Propose His Girlfriend On Second Anniversary: इंटरनेट पर कपल के कई सारे वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जो इतने रोमांटिक होते हैं कि लोगों को इन्हें काफी पसंद होता है। लेकिन कुछ वीडियो इतने इमोशनल कर देने वाले होते हैं कि क्या ही कहा जाए..। वायरल हो रहा ये वीडियो (Viral Video) भी कुछ ऐसा ही है, जिसे सच्चे प्यार करने वाले ही समझ पाएंगे। इस वीडियो में लड़का अपनी प्रेमिका को प्रपोज करता हुआ नजर आ रहा है।

Couple Proposal Video

बॉयफ्रेंड ने अनोखे अंदाज में लड़की को किया प्रपोज (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड को उनकी दूसरी एनिवर्सरी पर सरप्राइज देने के लिए प्लानिंग करता है। फिर उसे एक हेलीकॉप्टर के पास ले जाता है और उसे वहां घुटने के बल बैठकर रिंग पहनाकर प्रपोज करता है। ऐसे में लड़की की खुशी का ठिकाना नहीं रहता। इसके बाद दोनों हेलीकॉप्टर से सैर करते हैं।

End of Feed