Ajab Gajab News: दुनिया में अनगिनत मंदिर हैं और सभी की अपनी-अपनी एक अलग मान्यता। इन्हीं में से कुछ ऐसे भी मंदिर हैं, जिनकी महिमा तो पूछिए ही मत। यही कारण है कि ये सभी मंदिर देश के अनोखे मंदिरों की लिस्ट में शामिल हैं। इन्हीं मंदिरों में से एक ऐसा मंदिर है, जो कपल के लिए सबसे बेस्ट है। जी हां, यह मंदिर लव मैरिज के लिए जाना जाता है। इस मंदिर की खास बात यह है कि यह मंदिर महाबली बजरंगबली (Hanuman Temple) का है।
देश का अनोखा लव मैरिज वाला हनुमान मंदिर
हम बात कर रहे हैं गुजरात के अहमदाबाद में स्थित लगनिया हनुमान मंदिर (Laganiya Hanuman Temple) की। कहते हैं कि इस मंदिर प्रेमी युगल ब्याह रचाने आते हैं। यह मंदिर देश ही नहीं बल्कि एक विश्वप्रसिद्ध हनुमान मंदिर है। इस मंदिर के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए अहमदाबाद, मुंबई, उदयपुर तक से लोग आते हैं। इस मंदिर में आप विदेशी जोड़ों को भी देख सकते हैं। अपनी इसी खासियत के लिए प्रसिद्ध यह मंदिर अब तक 15 हजार से अधिक जोड़े परिणय सूत्र में बंध चुके हैं।
देश का अनोखा लव मैरिज वाला हनुमान मंदिर
देश का अनोखा लव मैरिज वाला हनुमान मंदिर
अहमदाबाद के मेघाणी नगर इलाके में स्थित यह मंदिर जय श्री दादा हनुमान चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित किया जाता है। इस मंदिर जाति-धर्म का कोई भेदभाव नहीं होता है। इसीलिए यहां मुस्लिम विवाह भी होते हैं। कहा जाता है कि यहां शादी करने वाले प्रेमी जोड़ों की जिम्मेदारी स्वयं हनुमान जी लेते हैं और उन्हें गृहस्थ जीवन बसाने पर आशीर्वाद भी देते हैं। साल 2004 से यहां प्रेम विवाह की शुरुआत हुई थी, जिसमें वकीलों का बड़ा योगदान माना जाता है। उनके आवेदन पर ही यहां लव मैरिज की शुरुआत हुई थी।
शादी करने आए प्रेमी युगल से लिए जाते हैं ये दस्तावेज
अगर कोई कपल यहां ब्याह रचाना चाहता है तो उसे यहां आकर विवाह फॉर्म भरना होता है। इसके साथ जोड़े का आयु प्रमाण पत्र, आईडी प्रूफ, लिविंग सर्टिफिकेट, दो गवाह और उनका आईडी प्रूफ भी जमा कराया जाता है। इसके अलावा रजिस्टर बुक में दोनों का हस्ताक्षर भी लिया जाता है। वहीं, विदेश से आने वाले जोड़ों को एनआरआई फॉर्म भरना पड़ता है, जिसके बाद विवाह समारोह संपन्न होने के बाद संस्था द्वारा विवाह प्रमाणपत्र भी दिया जाता है।
