Viral Video: शख्स ने जैसे ही बच्चे को किया किस, मासूम ने पलटकर किया ऐसा हमला, देखकर नहीं रुकेगी हंसी

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बच्चे को किस करना चाहता है। लेकिन, बच्चे ने उसके साथ ऐसा खेल कर दिया, जिसे देखकर आपकी हंसी भी नहीं रुकेगी।

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना कई तरह के वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ वीडियो सीधे दिल को छू लेते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी को रोक पाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स को बच्चे को किस करना भारी पड़ गया। क्योंकि, बच्चे ने उस पर ऐसा हमला किया, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।

child video

बच्चे ने कर दिया खेल (तस्वीर साभार- @parenting__heart0)

बच्चों से प्यार करना, उनके साथ खेलना और समय बिताना सबको अच्छा लगता है। लेकिन, कई बार बच्चे ऐसी शरारत कर देते हैं, जिन्हें देखकर काफी हैरानी होती है और कई बार तो गुस्सा भी आ जाता है। आप में से कई लोगों ने इसका अनुभव किया होगा या फिर देखे भी होंगे। इस वायरल वीडियो में भी कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स बच्चे को गोद में लेकर उसे प्यार कर रहा है। शख्स बच्चे को किस करना चाहता है। लेकिन, जैसे ही वो किस करने लगता है, बच्चा सीधा उस पर पलटवार कर देता है। जिस अंदाज में बच्चा पलटवार करता है, उसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। देखें वीडियो...

End of Feed