Man Threads Needle With Tongue: दुनिया में लोगों के पास टैलेंट की कमी नहीं है। कुछ लोग अपना टैलेंट दिखाते हैं तो कुछ छिपाकर रह जाते हैं। ऐसे में कई बार जहां उम्मीद भी नहीं होती है, वहां कुछ ऐसा दिखने को मिल जाता है, जिसे देखने के बाद आंखों पर ही भरोसा नहीं होता है। वायरल हो रहा ये वीडियो (Viral Video) भी कुछ ऐसा ही है, जिसे देखने के बाद आप इस शख्स के फैन हो जाएंगे और इसकी जमकर तारीफ भी करेंगे।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शख्स सुई में धागा डाल रहा है लेकिन उसके धागा डालने के तरीके को देख आप दंग रह जाएंगे। इस वीडियो में दिख रहे शख्स ने धागा डालने के लिए अपने जीभ का इस्तेमाल किया है। जी हां, शख्स ने अपना टैलेंट दिखाते हुए अपने जीभ से सुई में धागा डाला है। इस दौरान उसने एक साथ कई सुईयों में ऐसे ही धागा डाला है, जिसके चर्चे सभी लोग कर रहे हैं।
जीभ से शख्स ने सुई में डाला धागा
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर लोगों ने काफी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा है कि इसे देखने के बाद तो दिमाग के फ्यूज ही उड़ गए। वहीं, एक अन्य यूजन ने लिखा कि ऐसे टैलेंट हमारी दुनिया में कई सारा छिपा हुआ है। इस वीडियो पर अब तक 3 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और काफी बार इसे शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'ehhmedia' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
