वायरल न्यूज़

Viral Video: समंदर की ऊंची लहरों के बीच शख्स ने की सर्फिंग, बना दिया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Feb 1, 2024, 10:14 AM IST

इंस्टाग्राम पर सर्फिंग का एक बड़ा ही खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी आंखों के सामने अंधेरा छा जाएगा।

Image

खतरनाक लहरों के बीच सर्फिंग कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने की खतरनाक लहरों के बीच सर्फिंग
  • सर्फिंग कर बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Surfing World Record Viral Video: दुनियाभर में खतरों से खेलने वाले खिलाड़ी मिल ही जाते हैं। इनकी खतरनाक कलाबाजी देखने के बाद लोग खुद अपनी ही आंखों पर भरोसा नहीं कर पाते हैं। ऐसा ही एक नजारा (Viral Video) देखने को मिला, जिसे देखने के बाद कुछ लोगों का कहना है कि इसने तो मौत के मुंह में हाथ डाल दिया। हालांकि, शख्स ने ऐसा अनोखा कारनामा कर एक मिशाल कायम की है और अपने नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड भी कर लिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Surfing World Record) में एक शख्स खतरनाक और ऊंची लहरों के बीच सर्फिंग करता नजर आ रहा है, जो जिसे देखते ही आपके हाथ-पांव फूलने लगेंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे शख्स समंदर की ऊंची लहरों के बीच ये अनोखा कारनामा कर दिखाया है। ऐसा कर उसका अब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया है।

खतरनाक लहरों के बीच सर्फिंग कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ये काफी उत्साहवर्धक है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ऐसा जज्बा रखने वाले ही कुछ कर पाते हैं। इस वीडियो को अब तक 14 हजार से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है। बता दें, इस वीडियो को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के ऑफिशियल पेज 'guinnessworldrecords' से शेयर किया गया है। तो आपको ये वीडियो कैसी लगी हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article