Viral Video: शख्स ने पानी पर दौड़ाई कार, देखकर शॉक्ड हुए लोग, कहा - असंभव

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jan 30, 2024, 04:10 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक बड़ा ही खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स पानी पर कार चलाता नजर आ रहा है। ऐसे में इस वीडियो को देखने के बाद आपके भी होश उड़ने वाले हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • पानी पर दौड़ता नजर आ रहा कार
  • नजारा देख शॉक्ड हुए लोग
  • जमकर वायरल हो रहा वीडियो

Car On Water Viral Video: इस दुनिया में आपको काफी लोग मिलेंगे जो एडवेंचर भरी लाइफ जीना चाहते हैं और इसके लिए वे नाना प्रकार की एक्टिविटी करते हैं। ऐसे में लोग बंजी जम्पिंग, स्काई डाइविंग और वाटर स्पोर्ट्स रिलेटेड तमाम चीजें करते हैं, जिसमें एक अलग ही रोमांच का अनुभव मिलता है। एक ऐसा ही वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जो कमाल का है। रोमांच से भरे इस वीडियो को देखने के बाद आपके भी होश उड़ने वाले हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Couple Stunt Viral Video) में आपको दो शख्स नजर आएंगे, जो पानी पर कार दौड़ाते नजर आ रहे हैं। ऐसे में इस वीडियो को देखने के बाद आपके अंदर भी रोमांच का कीड़ा जाग उठेगा और आप भी इस एडवेंचर को देखकर खिल उठेंगे। दरअसल, इस वीडियो में शख्स पानी पर जो कार दौड़ा रहा है, वह असल में एक वाटर कार है, जो पानी में दौड़ सकती है। ये नजारा दुबई का बताया जा रहा है, जो कमाल का है।

End of Feed