Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रोजाना लाखों वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो फनी होते हैं, तो कुछ को देखकर हैरानी होती है। वहीं, कुछ वीडियो (Funny Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को आंखों पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ तो सीधे दिल को छू लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Shocking Video) सामने आया है, जिसे देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी और हैरानी भी होगी।
ये तो हम सब जानते हैं दुनिया में टैलेंट की कमी नहीं है। कुछ टैलेंट को देखकर तो लोगों का दिमाग चकरा जाता है। सोशल मीडिया पर आपको टैलेंट के एक से एक मजेदार वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक लड़का दौड़ते हुए हवा में फ्लिप मारते हुए काफी अनोखे अंदाज में गधे पर बैठता है। जिस तरह हवा में उछलकर लड़का गधे पर बैठता है, उसे देखकर बड़े-बड़े धुरंधर भी दंग रह जाएंगे। देखें वीडियो...
लड़के का अनोखा अंदाज
वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर घूम गया होगा। सोच रहे होंगे ये लड़का तो सच में भौकाली है। इंस्टाग्राम पर इस हाहाकारी वीडियो को 'jel80_70_90' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 44 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि ये लड़का तो काफी खतरनाक है। कुछ का कहना है कि भाई ने तो माहौल बना दिया। आपको लड़के का अंदाज कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।
