कई लोगों के जीवन में ऐसी स्थिति आती है, जब वे लाचार और बेबस होते हैं। ऐसे लोगों के चेहरे पर खुशियां लाना बहुत ही नेक काम होता है। कुछ ऐसा ही नेक काम एयरपोर्ट से गुजरने वाले इस शख्स ने किया। जिसकी नजर वहां खड़ी एक दिव्यांग महिला पर पड़ी। जो बैसाखी के सहारे एयरपोर्ट के बाहर खड़ी होकर फूल बेचने का काम कर रही थी।
महिला के प्रति सम्मान का उदाहरण
वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला को फूल बेचते देख वह शख्स उसके पास ठहर जाता है। वह अपने पर्स से एक कड़कड़ाता हुआ नोट निकालता है और उस महिला से वह फूल खरीद लेता है। फिर वह उस फूल को अपनी तरफ से वापस उसी महिला को सौंप देता है। जिससे महिला के चेहरे पर खुशी साफतौर पर देखने को मिलती है। अंत में वह महिला को प्रणाम कर वहां से चला जाता है। शख्स की यह छोटी सी मदद और उस महिला के प्रति सम्मान यह दिखाता है कि इस दुनिया में अच्छे लोगों की कोई कमी नहीं है। महिला शख्स के इस व्यवहार से बहुत खुश नजर आती है।
वीडियो पर लोगों का प्रतिक्रिया
इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @desh.namah नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिस अब तक 33 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और करीब 2 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर लोगों के कमेंट भी आए हैं। जहां लोग उस शख्स के इस व्यवहार की कफी तारीफ कर रहे हैं। जैसे एक यूजर ने लिखा, "असली सज्जनता यही होती है, जब आप बिना किसी स्वार्थ के किसी की मदद करें।" दूसरे ने लिखा, "दूसरों की मदद करने के लिए बड़े मौके की जरूरत नहीं होती। हमारी छोटी-छोटी कोशिश भी किसी के लिए बहुत मायने रखती है।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
