वायरल न्यूज़

OMG! नीली आंखें देखी तो कराया बेटे का DNA टेस्ट, फिर सच्चाई जानकर खिसक गई जमीन

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 14, 2023, 05:25 PM IST

दरअसल शख्स को शक हुआ कि उसकी और बेटे की आंखों का रंग बिल्कुल अगल है। अब शक दूर करने के लिए उसने जब डीएनए टेस्ट कराया तो पैरों तले जमीन खिसक गई।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक रूप से किया गया है। (फोटो सोर्स- ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • अलग था बेटे की आंखों का रंग
  • शक दूर करने के लिए कराया डीएनए टेस्ट
  • मगर सच्चाई जानकर बेचारे के होश उड़ गए

Viral News Today: इंटरनेट पर एक्टिव रहते हैं तो कभी ना कभी DNA यानी डीऑक्सीराइबो न्यूक्लिक अम्ल के बारे में जरूर सुना होगा। इससे पता चलने वाली बहुत सी जानकारियों में से एक सबसे अहम है। वो है खून के रिश्ते का पता चलना। डीएनए टेस्ट से ही पता चलता है कि कोई व्यक्ति किसी बच्चे का पता है या नहीं। भारत बहुत से लोग डीएनए टेस्ट करवाते हैं। मगर विदेशों में ऐसे टेस्ट करवाना आम बात है। मगर जानकर चौंक जाएंगे कि विदेश में एक ऐसे ही व्यक्ति को डीएनए टेस्ट करवाना ढेर सारी परेशानियों की वजह बन गया। इस टेस्ट की वजह से ही शख्स का टूटने की कगार पर पहुंच गया।

शक हुआ तो कराया बेटे का डीएनए टेस्ट

मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक एक शख्स ने अपने बेटे का डीएनए टेस्ट करवाया ताकि पुष्टि हो जाए कि बेटा उसका ही खून है। मगर जैसे ही डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट आई शख्स के पैरे तले जमीन खिसक गई। उसे यकीन नहीं हुआ कि आखिर ये कैसे हो गया। रिपोर्ट से पता चला कि जिसे वो अपना बेटा समझ रहा था वो उसका खून नहीं है। मिरर की रिपोर्ट में बताया गया कि शख्स ने चुपचाप बेटे का डीएनए टेस्ट करवाया था।

अलग था बेटे की आंखों का रंग

दरअसल बेटे का डीएनए टेस्ट करवाने के पीछे भी एक वजह थी। दरअसल प्रेमिका से रिलेशन की शुरुआत के कुछ दिनों बाद ही वो गर्भवती हो गई। शख्स ने पैदा होने बच्चे को अपनाया और उसे अपना नाम दिया। मगर करीब तीन साल बाद उसके मन में बेटे को लेकर कुछ सवाल पैदा होने लगे। इसकी वजह थी बेटे का रंग-रूप अलग होना। मन में सवाल पैदा होने लगे कि बेटे की आंखें नीली हैं और बाल सुनहरे थे। इसके उलट शख्स के भूरे बाल थे और आंखें हरी थी।

प्रेमिका ना बताने का लिया फैसला

हालांकि अब सच्चाई पता चलने के बाद शख्स ने किसी तरह खुद को संभाला। उसने फैसला किया कि बच्चे अपना ही बेटा मानेगा और इसकी जानकारी अपनी प्रेमिका को भी नहीं बताएगा। शख्स का मानना है कि ऐसा भी हो सकता है कि प्रेमिका ने जान बूझकर उसे धोखा ना दिया हो। हो सकता है कि उसे सचमुच ना पता है कि ऐसा कैसे हुआ। हालांकि शख्स ने बताया कि वो जरूर चाहेगा कि उस बच्चे का असली मिल जाए।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article