वाटरप्रूफ जैकेट बेचने के लिए शख्स ने दिखाया गजब का तरीका, यूजर्स बोले - भाई मार्केटिंग करो तो इसके जैसी

एक्स पर एक ऐसा अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आपका दिमाग ही घूम जाएगा। दरअसल, इस वीडियो में एक शख्स अनोखे तरीके से वाटरप्रूफ जैकेट बेचता नजर आ रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • वाटरप्रूफ जैकेट बेचने का गजब का तरीका
  • शख्स की मार्केटिंग स्टाइल की दिवानी हुए यूजर्स
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Waterproof Jackets Selling Style: ठंड का सीजन आ चुका है और ठंडी भी अपना प्रचंड रूप दिखाने लगी है। ऐसे में लोगों के शॉल-स्वेटर भी निकल चुके हैं, जिनके पास नहीं है वे मार्केट से खरीद रहे हैं। इस दौरान दुकानदार भी ठंड के कपड़े बेचने के लिए लुभा रहे हैं और अलग-अलग तरीके से ब्रांडिंग कर रहे हैं। इस बीच एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी हंसी छूट जाएगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स वाटरप्रूफ जैकेट की मार्केटिंग करता नजर आ रहा है। उसके मार्केटिंग का अनोखा तरीका देख आपके दिमाग की बत्ती गुल हो जाएगी। शख्स पानी में कूद-कूदकर जैकेट की मार्केटिंग कर रहा है और बाहर निकलकर बाल्टी से सिर पर पानी डाल रहा है। लोगों को उसके मार्केटिंग के तरीके पर काफी हंसी आ रही है और लोग जमकर उसकी मौज ले रहे हैं।

End of Feed