Waterproof Jackets Selling Style: ठंड का सीजन आ चुका है और ठंडी भी अपना प्रचंड रूप दिखाने लगी है। ऐसे में लोगों के शॉल-स्वेटर भी निकल चुके हैं, जिनके पास नहीं है वे मार्केट से खरीद रहे हैं। इस दौरान दुकानदार भी ठंड के कपड़े बेचने के लिए लुभा रहे हैं और अलग-अलग तरीके से ब्रांडिंग कर रहे हैं। इस बीच एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी हंसी छूट जाएगी।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स वाटरप्रूफ जैकेट की मार्केटिंग करता नजर आ रहा है। उसके मार्केटिंग का अनोखा तरीका देख आपके दिमाग की बत्ती गुल हो जाएगी। शख्स पानी में कूद-कूदकर जैकेट की मार्केटिंग कर रहा है और बाहर निकलकर बाल्टी से सिर पर पानी डाल रहा है। लोगों को उसके मार्केटिंग के तरीके पर काफी हंसी आ रही है और लोग जमकर उसकी मौज ले रहे हैं।
वाटरप्रूफ जैकेट बेचने का अनोखा तरीका
एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि भाई इतने अच्छे से बताओगे तब तो खरीदना ही पड़ेगा। वहीं, एक अन्य यूजर ने मौज लेते हुए लिखा है कि भाई ठंड में पहननी है बरसात में नहीं। बता दें, इस वीडियो को '@Sheetal2242' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 5 लाख से अधिक व्यूज आ चुका है।
