वायरल न्यूज़

बड़े खतरनाक लोग हैं भाई.. बाइक चलाते हुए बिरयानी बनाता दिखा शख्स, Video देख उड़ेंगे होश

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बाइक चलाते हुए नॉनवेज फूड बना रहा है। आप देख सकते हैं कि वह बाइक के पीछे बैठा है और उसने अपने पास मसाले लिए हुए हैं। वहीं लाइन से भगोनों में तरह-तरह के डिश पक रहे हैं।

Image

बाइक से बिरयानी बनाता दिखा शख्स (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई अनोखा वीडियो देखने को मिलता है। इसमें से कुछ वीडियो यूजर्स के होश उड़ा देते हैं। वहीं कुछ वीडियो लोगों को चौंकने पर मजबूर कर देते हैं। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही वीडियो लेकर आए हैं। इस वीडियो को देखकर पहले तो आप अपने माथे पर हाथ रखेंगे। इसके बाद आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि क्या ऐसा भी हो सकता है।

वीडियो देखकर सोच में पड़ जाएंगे आप

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बाइक चलाते हुए नॉनवेज फूड बना रहा है। आप देख सकते हैं कि वह बाइक के पीछे बैठा है और उसने अपने पास मसाले लिए हुए हैं। वहीं लाइन से भगोनों में तरह-तरह के डिश पक रहे हैं। इसमें मटन करी, चिकन करी और बिरयानी दिखाई दे रही है। आप देख सकते हैं कि शख्स बाइक पर बैठे-बैठे भगोनों में मसाला डाल रहा है। इस दौरान एक शख्स बाइक चलाता नजर आ रहा है। देखें वीडियो-

आपने शायद ही पहले कभी किसी को ऐसा करते देखा होगा। वायरल हो रहे वीडियो को funtaap नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वायरल वीडियो को देखकर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि ऐसे लोगों को कुत्ते वाली गाड़ी उठाकर ले जाएगी।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article