Viral Video: आज कल लोग ऐसे-ऐसे कारनामे करते रहते हैं, जिसे देखकर दुनिया दंग रह जाती है। कुछ नजारे तो ऐसे होते हैं, जिनपर लोगों को यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इस तरह के वीडियो (Today Viral Video) अक्सर वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Today Trending Video) सामने आया है, जिसे देखकर आपका दिमाग जरूर एक पल के लिए चकरा जाएगा। क्योंकि, इस वीडियो (Funny Video) में एक शख्स सांड पर सवार होकर शॉपिंग मॉल के अंदर पहुंच गया। जिसने भी यह नजारा देखा वो देखता ही रह गया।
एक कहावत आपने भी जरूर सुनी होगी कि शौक बड़ी चीज है। कई बार शौक के चक्कर में लोग ऐसा-ऐसा काम करते हैं, जिनके बार में आमतौर सोच भी नहीं सकते। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। आमतौर पर लोग मॉल गाड़ी से, रिक्शा से, ऑटो से या फिर बाइक-कार से पहुंचते हैं। हालांकि, मॉल के अंदर तो लोग पैदल ही जाते हैं। लेकिन, एक शख्स सांड पर सवार होकर शॉपिंग मॉल के अंदर पहुंच गया। जिस तरह वो मॉल के अंदर पहुंचा उसे देखकर लोगों की हंसी छूट गई। तो पहले आप इस मजेदार वीडियो को देखें...
अनोखा स्वैग
वीडियो देखकर आपकी हंसी भी जरूर छूट रही होगी। सोच रहे होंगे कि शख्स का स्वैग लेवल तो काफी गजब का है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'meme.metro' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख 81 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर रिएक्शन दे रहे हैं। किसी का कहना है कि ये तो आराम का मामला है। किसी का कहना है कि भाई पैदल नहीं चलना चाहता है। कुछ का कहना है कि ऐसा नजारा पहली बार देखा। इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।
