Electric Bike Pulling Truck Viral Video: एक भारी-भरकम ट्रक को तो आप सभी ने देखा ही होगा, उसका वजन इतना अधिक होता है कि उस ऐसे खींचना किसी के बस की बात नहीं है। लेकिन अगर कोई आपसे ये कहे कि किसी बाइक से एक ट्रक को कोई खींच रहा है। ऐसा सुनना भी असंभव लग रहा है। लेकिन अगर ये कहा जाए कि ये सच है तो आप क्या कहेंगे? दरअसल, इस वीडियो में आप देख सकेंगे कि एक बाइक से एक ट्रक और बस खींचा जा रहा है। आइए देखते हैं इस वीडियो (Viral Video) को..
ट्रक खींचते इलेक्ट्रिक बाइक का वीडियो वायरल (Image Credit - Instagram)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शख्स बाइक से एक ट्रक को खींचता नजर आ रहा है। ये बाइक एक इलेक्ट्रिक बाइक है, जिसे बनाने वाले कंपनी के मालिक ने इस वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस इलेक्ट्रिक बाइक से कैसे एक भारी-भरकम ट्रक को खींचा जा रहा है। इतना ही नहीं, ट्रक के पीछे बस भी बंधा हुआ है। यानी ट्रक और बस दोनों को बाइक से खींचा जा रहा है। ऐसे में इस वीडियो को देखने के बाद आपका दिमाग ही हिल जाएगा।
ट्रक खींचते इलेक्ट्रिक बाइक का वीडियो वायरल
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि लगता है इस बाइक को इन लोगों ने जिम कराया है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि रोड डाउन होगा, ऊपरी वाले रास्ते पर खींचो तो जाने। इस वीडियो पर अब तक 49 हजार से भी अधिक लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'narayan_uv' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
