वायरल न्यूज़

EYE TEST: टाइम मिलेगा 20 सेकंड का, क्या तस्वीर में छिपा 264 खोज पाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 7, 2023, 02:38 PM IST

Brain Test Photo: नजर और दिमाग के धोखे से जुड़ी इस तस्वीर में एक खास नंबर छिपा है, आपको उसी नंबर को बीस सेकंड के भीतर खोज निकालना है।

Image

तस्वीर में छिपा है एक खास नंबर, जिसे खोजना नहीं है आसान। (फोटो- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • 254 के बीच छिपा है 264
  • दम है तो 20 सेकंड में खोजकर दिखाओ
  • नहीं खोज पाए तो जवाब भी यहीं मिलेगा

Brain Test Photo: नजर और दिमाग का टेस्ट लेने वाली ढेरों तस्वीरें सोशल मीडिया में मौजूद हैं। इनमें कुछ तस्वीरें ऐसी होती हैं, जिन्हें देखते ही दिमाग चकरा जाता है। उसे खोजने में आंखें भी हार मान जाती हैं। मगर कभी-कभी ऐसी तस्वीरें भी सामने आती हैं जिन्हें हल करना बहुत ज्यादा मुश्किल नहीं होता है। दिमाग का सही इस्तेमाल किया जाए तो ऐसी तस्वीरों को आराम से हल कर लिया जाता है। अभी एक ऐसी ही जबरदस्त तस्वीर सामने आई हैं। तस्वीर नंबर गेम से जुड़ी है, जिसे हल करने के लिए बारीक दिमाग की जरुरत होगी। नहीं तो पूरा दिन भी कोशिश करेंगे, हल नहीं मिलेगा।

हल करने के लिए मिलेंगे 20 सेकंड

सामने आई तस्वीर में देखेंगे कि इसमें हर जगह 254 लिखा हुआ नजर आता है। तस्वीर में 150 से ज्यादा बार 254 नंबर लिखा हुआ है। मगर इसमें एक खास नंबर भी है। चौंक जाएंगे कि वो खास नंबर नजर के ठीक सामने ही है, मगर मजाल है कोई आसानी उस नंबर को खोज पाए। दरअसल तस्वीर में 254 के बीच 264 लिखा हुआ है। अब आपको उसी खास नंबर को खोज निकालना है। हालांकि इससे पहले तस्वीर को हल करना शुरू करें, पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको तस्वीर में छिपे खास नंबर को खोजने के लिए सिर्फ 20 सेकंड का समय मिलेगा।

क्या खोज पाए वो खास नंबर

अगर इतने समय में उस खास नंबर को खोज लिया तो आपको नजरों का बादशाह माना जाएगा। अगर अभी तक उस नंबर को नहीं खोज पाएं हैं तो इसका जवाब भी यहीं मिलेगा। नीचे स्क्रॉल करके देखिए तस्वीर में कहां छिपा है वो खास नंबर।

यहां देखिए कहां छिपा है वो 264

Brain Test

देखिए आखिर कहां है वो खास नंबर।

देख लिया ना वो खास नंबर नजर के ठीक सामने ही था, मगर उसे खोजने में किसी को भी बड़ी मुश्किल हो सकती है। नजर और दिमाग का टेस्ट लेने के लिए फिर हाजिर होंगे ऐसी ही किसी खास तस्वीर के साथ।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article