वायरल न्यूज़

Video: 1996 की शादी और दुल्हन का शरमाना, आज देखकर कहीं खो जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 7, 2023, 12:53 PM IST

Bride Groom Video: सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल है, जिसमें देखेंगे कि सालों पहले विवाह में दुल्हन का रिएक्शन कैसा होता था।

Image

वायरल हुआ करीब 17 साल पुराना विवाह का वीडियो। (फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • शादी का 17 साल पुराना वीडियो
  • बार-बार देखेंगे दुल्हन का शरमाना
  • नेटिजन्स को खूब पसंद आया वीडियो

Bride Groom Video: सोशल मीडिया की दुनिया शादी-ब्याह के वीडियोज से भरी पड़ी है। यहां करीब हर चौथा वीडियो विवाह से जुड़ा नजर आएगा। इनमें देखेंगे कि विवाह को यादगार बनाने के लिए लाखों करोड़ों रुपये खर्च किए गए होते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि आज से करीब 17 साल पहले विवाह कैसे हुआ करते थे। सोशल मीडिया में अभी एक ऐसा ही वीडियो खूब देखा जा रहा है। इसमें विवाह आज के समय से बिल्कुल अलग दिखाई देगा। वरमाला से जुड़ी रस्म भी बिल्कुल अलग अंदाज में दिखाई देगी।

देखने लायक है दुल्हन की सादम

आमतौर पर वरमाला के समय जहां दूल्हा-दुल्हन खूब एक्साइटेड होते हैं, मगर इस वीडियो में ऐसा कुछ दिखाई नहीं देगा। इसमें दुल्हन की सादगी देखने लायक होती है। वीडियो में देखेंगे कि दूल्हा-दुल्हन दोनों स्टेज पर खड़े हैं और वरमाला से जुड़ी रस्म निभाई जा रही है। इसमें दुल्हन के हाथ में वरमाला है। मगर जैसे ही वरमाला दूल्हे के गले में डालने कहा गया, दुल्हन शरमाने लगी। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर कहीं खो जाएंगे।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

बार-बार देखेंगे नजारा

वीडियो के दूसरे फ्रेम में देखेंगे कि दुल्हन आराम से बैठी है। कैमरामैन उसका वीडियो शूट कर रहे हैं। मगर दुल्हन ने जैसे ही कैमरे की तरफ देखा तुरंत हंसी छूट गई। वो दुपट्टे से अपना चेहरा ढक लेती हैं। फ्रेम में ये एक ऐसा दृश्य है,जिसे देखकर चेहरे पर अपने आप मुस्कान आ जाएगी। मालूम हो कि सालों पुराना विवाह का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। इसे इंस्टाग्राम पर zindagi.gulzar.h नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article