Viral Video: गले में सोनू सूद की तस्वीर, पीठ में कील ठोक कर टैक्सी खींच रहा था शख्स, एक्टर के लिए अनोखा दीवानापन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 20, 2023, 02:40 PM IST

Viral Video: एक शख्स एक्टर सोनू सूद से इस कदर प्यार करता है कि उसने अभिनेता की तस्वीर गले में लटका कर भारी भरकम टैक्सी की खींच रहा था। इस वीडियो को देखकर सोून सूद भी हैरान रह गए।

KEY HIGHLIGHTS
  • एक्टर सोनू सूद के लिए अनोखा प्यार
  • गले में तस्वीर लगाकर टैक्सी खींच रहा था शख्स
  • वीडियो देखकर अभिनेता भी हुए हैरान

Today Viral Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल (Viral Video) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही वीडियो (Trending Video) इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसमें एक शख्स का एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) के प्रति दीवानापन देखकर आप दंग रह जाएंगे। जिसने भी इस वीडियो को देखा वो देखता ही रह गया। एक्टर खुद भी इस वीडियो को देखकर हैरान हैं।

Viral Video

इसे कहते हैं दीवानापन

जानकारी के मुताबिक, यह वायरल वीडियो मुंबई का बताया जा रहा है। जहां एक शख्स के गल में एक्टर सोनू सूद की तस्वीर लटकी हुई है। जबकि, शख्स अपनी पीठ में कील ठोक कर भारी भरकम टैक्सी को खींच रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह शख्स एक्टर सोनू सूद को सम्मान दे रहा है। इतना ही नहीं शख्स की हिम्मत देखकर लोग हैरान रह गए। इतना ही नहीं कई लोग इस नजारे को देखकर हैरान भी हो रहे हैं। आलम ये है कि सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को लोग शेयर कर रहे हैं। तो पहले आप इस वीडियो को देखें।

End of Feed