वायरल न्यूज़

Video: पजेसिव दूल्हे ने हद कर दी! दुल्हन को सरेआम पहनाने लगा दुपट्टा, फिर दुल्हनिया ने गुस्से में किया ऐसा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 20, 2023, 02:11 PM IST

Dulha Dulhan Video: पजेसिव दूल्हा अपनी दुल्हन के साथ सरेआम ऐसी हरकत कर बैठता है कि दुल्हन भी नाराज हो जाती है। दुल्हन को भरोसा नहीं होता है कि दूल्हा कुछ ऐसी चीज करेगा, जिसकी उसे उम्मीद भी नहीं थी। दूल्हा-दुल्हन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

दूल्हा-दुल्हन वीडियो (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • दूल्हे ने सरेआम की ऐसी हरकत
  • सबके सामने भड़क जाती है दुल्हन
  • वीडियो देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Dulha Dulhan Video: सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन के कई सारे वीडियो सामने आते हैं। दूल्हा-दुल्हन के वीडियो लोगों को खूब पसंद आते हैं, खासकर ऐसे वीडियो जिसमें दूल्हा-दुल्हन जमकर एंजॉय करते नजर आते हैं। इसी बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। इस वीडियो में पजेसिव दूल्हा कुछ ऐसा काम करता नजर आ रहा है, जिसने भरी महफिल में दुल्हन को भी गुस्सा दिला दिया। इसके बाद दुल्हन ने गुस्से में कुछ ऐसा किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

दूल्हे की हरकत से नाराज हो जाती है दुल्हन

वीडियो की शुरूआत बारात आने के बाद होती है। आप देख सकते हैं कि दूल्हा बारात लेकर बैंक्वेट हॉल में आ गया है। इसके बाद दुल्हन की एंट्री होती है। आप देख सकते हैं कि दुल्हन ने रेड और गोल्डेन कलर का एक खूबसूरत लहंगा पहना हुआ है। इसके साथ ही उसने रेड कलर का ब्लाउज और चुन्नी ली हुई है। जैसे ही दुल्हन स्टेज पर चढ़ने वाली होती है। दूल्हा स्टेज से उतरकर नीचे आ जाता है। इसके बाद दूल्हा सरेआम ऐसी हरकत करने लगता है, जिसकी दुल्हन को भी उम्मीद नहीं रही होगी। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि दूल्हा अपनी दुल्हन को अलग से एक दुपट्टा पहनाने लगता है। पहले तो दुल्हन को समझ नहीं आता कि यह क्या हो रहा है। इसके बाद जैसे ही दुल्हन को महसूस होता है कि दूल्हा उसे दुपट्टा पहना रहा है, वह दुपट्टे को उल्टे हाथ पीछे फेंक देती है। इस दौरान वह थोड़ा गुस्से में भी आ जाती हैं। हालांकि, मेहमानों और रिश्तेदारों का ख्याल करके वह दूल्हे पर भड़कती नहीं है और फेक स्माइल करती नजर आती है। वहीं जब दूल्हे को अहसास होता है कि उसने अपनी दुल्हन को गुस्सा कर दिया है तो वह उसे थोड़ा मनाने की भी कोशिश करता है। वीडियो को fashion_club_pooja नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article