Calf Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया भी काफी अजीब है। यहां आपको कब, क्या देखने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिनपर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Viral Video) सामने आया है, जिसे देखकर एक पल के लिए लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई। क्योंकि, इस वीडियो (Calf Video) में एक बछड़ा आराम से कार के अंदर बैठकर घूम रहा था। इस वीडियो (Trending Video) को देखकर लोगों का कहना है कि ऐसा नजारा पहली बार देखा है।
आज तक आपने कई जानवरों को गाड़ियों में घूमते देखा होगा। सोशल मीडिया पर भी काफी वीडियो वायरल होते रहते हैं। खासकर, कुत्ते और बिल्लियों को तो लोग अक्सर अपने साथ लेकर निकल जाते हैं। इस तरह का नजार आप सबने कई बार लाइव भी देखा होगा। इतना ही नहीं कई लोग तो खुद भी ऐसा करते होंगे। लेकिन, कभी किसी बछड़े को कार में घूमते देखा होगा। यकीनन आपका जवाब ना ही होगा। लेकिन, इन दिनों एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर चक्कर लगा रहा है, जिसमें एक महिला बछड़े को कार में लेकर घूम रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं ड्राइविंग सीट पर महिला खुद बैठी है। वहीं, बगल वाली सीट पर बछड़ा आराम से बैठा हुआ है। बड़ी बात ये है कि बछड़े ने सीट बेल्ट भी लगा रखा है।
नजारे ने जीता लोगों का दिल
इस क्यूट वीडियो को देखकर आप भी एक पल के लिए जरूर सोच में पड़ गए होंगे। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@Patekar_in' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस नजारे को पसंद किए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि कुत्ते, बिल्ली बहुत घूम लिए औब बछड़े की बारी है। कुछ लोगों का कहना है कि ये सराहनीय पहल है। कुछ का कहना है कि काफी अद्भुत नजारा है।
