Viral Video: शख्स ने दिखाया आसमान में अनोखा टैलेंट, हवा में उड़ते हुए बजाता दिखा पियानो

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jan 13, 2024, 03:49 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स आसमान में उड़ते हुए पियानो बजा रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी उसके इस डेयरिंग को सैल्यूट करेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • आसमान ने शख्स में बजाया पियानो
  • डेयरिंग देख दंग रह जाएंगे
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Playing Piano While Flying Viral Video: इंटरनेट पर हर रोज कुछ न कुछ ऐसा नजर आता है, जिसे देखकर आंखों पर भरोसा नहीं होता है। ऐसी चीजों पर यकीन कर पाना मुश्किल सा हो जाता है। कुछ ऐसा ही नजारा काफी वायरल हो रहा है, जो आपको आश्चर्य में डाल देता है। दरअसल, ट्विटर पर एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स हवा में उड़ता हुआ नजर आ रहा है, जिसकी डेयरिंग देख लोग उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शख्स पैराशूट की मदद से आसमान से उड़ता हुआ नजर आ रहा है। इस दौरान वह पियानो भी बजा रहा है। दरअसल उसने पियानो के पूरे सेट को ही पैराशूट से बांधा हुआ है, जिसके चलते वह हवा में उड़ते हुए पियानो बजा रहा है। अब ऐसे में उसके इस हैरतअंगेज कारनामे को यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं।

End of Feed