वायरल न्यूज़

Guinness World Record: चीन की दीवार पर शख्स ने बनाई दुनिया की सबसे लंबी ड्रॉइंग, अनोखा कारनामा कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jan 13, 2024, 04:43 PM IST

इंस्टाग्राम पर ड्रॉइंग का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपके भी होश हो जाएंगे। इस वीडियो में एक चीनी शख्स ने दुनिया की सबसे लंबी ड्रॉइंग बनाकर अपने नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड कर लिया।

Image

दुनिया की सबसे लंबी ड्रॉइंग बनाकर अपने नाम किया वर्ल्ड रिकॉर्ड (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने बनाई दुनिया की सबसे लंबी ड्रॉइंग
  • ड्रॉइंग बनाकर अपने नाम किया वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Longest Drawing World Record: दुनिया में लोगों के पास टैलेंट की कमी नहीं है। ऐसे में अक्सर लोगों के कोई न कोई टैलेंट सामने जरूर आते रहते हैं। इनमें से कुछ के टैलेंट ऐसे ही रह जाते हैं लेकिन कुछ के टैलेंट इतने जबरदस्त होते हैं, जिसके लिए उनका नाम दुनियाभर में होता है। वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा, जिसके लिए इस शख्स का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी उसके टैलेंट की तारीफ करेंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक चीनी शख्स ने चीन की दीवार पर दुनिया की सबसे लंबी ड्रॉइंग बनाता दिख रहा है। ये ड्रॉइंग उसने चीन की दीवार की सीढ़ियों पर बनाए हैं, जिसके लिए उसका नाम गिनीज बुक में दर्ज हुआ है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया है।

दुनिया की सबसे लंबी ड्रॉइंग बनाकर अपने नाम किया वर्ल्ड रिकॉर्ड

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि इनके रिकॉर्ड और मेहनत के लिए 21 तोपों की सलामी देनी चाहिए। वहीं, एक अन्य यूजर ने मजे लेते हुए लिखा है कि सर इसके लिए कितने मार्कर लगे हैं। इस वीडियो पर अब तक 40 हजार से अधिक लाइक मिल चुके हैं। बता दें, इस वीडियो को 'guinnessworldrecords' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो हमें कमेंट कर जरूर बताइए कि आपको ये वीडियो कैसी लगी।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article