वायरल न्यूज़

जंगली सुअरों के झुंड में फंस गया तेंदुआ, फिर जंदा नहीं बच पाया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 13, 2024, 02:43 PM IST

Animal Attack Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि जंगली सुअरों के झुंड ने तेंदुए पर ही हमला कर दिया। इसके बाद फिर जो दिखा हैरान ही कर देगा।

Image

जंगली सुअरों ने घेर लिया तेंदुआ। (फोटो सोर्स वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • तेंदुए जंगली सुअरों का हमला
  • कर दिया बुरा हाल
  • वायरल हुआ वीडियो

Animal Attack Video: जंगल में तेंदुए को सबसे खतरनाक शिकारियों में से एक माना जाता है। ये एक बार शिकार के पीछे पड़ जाए तो उसे दबोचकर ही दम लेता है। तेंदुए की ताकत और फुर्ती की वजह से दूसरे जंगली जानवर इसे दूर से देखते ही डर जाते हैं। मगर क्या हो जब कमजोर जानवरों का झुंड ही तेंदुए पर हमला कर दे और उसे जिंदा ना छोड़े। हैरान हो जाएंगे अभी एक ऐसा ही चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो कुछ ही समय में हजारों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है।

तेंदुए पर जंगली सुअरों का हमला

सामने आया कुछ सेकंड का वीडियो देखकर मालूम होता है कि तेंदुआ शिकार की तलाश में था। यहां वहां खोजने के बाद उसकी नजर जंगली सुअर पर पड़ी। जंगली सुअर को आसान शिकार समझकर तेंदुआ उसके करीब पहुंच गया और हमला कर दिया। मगर उसकी यही सबसे बड़ी गलती साबित हुई। फ्रेम में देखेंगे कि तेंदुए ने जैसे ही हमला किया और जंगली सुअरों का झुंड उसपर टूट पड़ा। उन्होंने तेंदुए को नोंचना शुरू कर दिया। तेंदुए वहां से भागने की कोशिश करता है मगर बेचारा नाकाम रहा।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

वीडियो का आखिरी हिस्सा देखकर मालूम होता है कि जंगली सुअरों के झुंड ने तेंदुए पर इतना खतरनाक हमला किया कि शायद ही उसकी जान बच पाई होगी। हैरान करने वाला वीडियो इंस्टाग्राम पर discoverywildanimalnature98 नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article