Funny Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया मजेदार चीजों से भरी पड़ी है। यहां हर रोज कुछ ना कुछ छाया ही रहता है, जिसे देखकर हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। मगर कई बार ऐसा कुछ सामने आता है कि देखकर होश उड़ जाते हैं और हंसी भी नहीं रुकती। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो सामने आया है। वीडियो स्कूटी गर्ल से जुड़ा है जो किसी शख्स से मदद लेने की गलती कर गई। मगर मदद के नाम पर बेचारी के साथ ऐसा कुछ हुआ होश कि उड़ गए। खुद शख्स के समझ में भी नहीं आया कि आखिर उसने क्या कर दिया।
स्कूटी गर्ल का हुआ एक्सीडेंट
सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल ये वीडियो जबरदस्त व्यूज और लाइक बटोर चुका है। वीडियो कुछ ही घंटे में करीब एक लाख व्यूज बटोर चुका है और इसे सात हजार से ज्यादा यूजर्स ने लाइक किया है। दरअसल सामने आया वीडियो देखकर मालूम होता है कि स्कूटी गर्ल अपनी फ्रेंड के साथ घूमने निकली थी। दोनों बहुत खुशी भी नजर आ रही हैं कि तभी सामने से कार आ गई। इधर कार देखते ही लड़की का बैलेंस बिगड़ गया और दोनों स्कूटी के साथ ही जा गिरीं।
नदी में कुदा दी स्कूटी
इधर दोनों के स्कूटी से गिरते ही एक शख्स मदद के लिए दौड़ा चला आया। उसने दोनों को मदद का भरोसा दिया और खुद स्कूटी उठाने लगा। दोनों लड़कियां भी एक तरफ खड़ी हो गईं। मगर शख्स के स्कूटी उठाते ही ऐसा नजारा दिखाई दिया जो लड़कियों ने शायद सपने में भी ना सोचा हो। दरअसल स्कूटी उठाने ही खुद शख्स का बैलेंस बिगड़ गया और उसने स्कूटी ही नदी में कुदा दी। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे बार-बार देखने का मन करेगा और हंसी भी बहुत आएगी।
देखिए वीडियो
अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल वीडियो कब और कहां का है इसकी जानकारी नहीं है। हालांकि इसे इंस्टाग्राम पर sachkadwahai नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है। वायरल वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। ऐसे ही एक यूजर ने लिखा कि ये आदमी मदद करने आया था या बदला लेने। ऐसे कमेंट में लिखा गया कि गई भैंस पानी में। एक यूजर ने मजेदार कमेंट करते हुए लिखा कि अब पानी से स्कूटी घर पहुंचेगी।
