Viral: पीएम मोदी ने पार्क में की सफाई, साथ में दिखा ये बॉडीबिल्डर, दिल छू लेगा ये वीडियो

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Oct 1, 2023, 04:46 PM IST

इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पीएम एक बॉडीबिल्डर के साथ झाड़ू लगाते नजर आ रहे हैं। ऐसे में ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पीएम मोदी का सफाई करते हुए वीडियो वायरल
  • बॉडीबिल्डर अंकित सिंह के साथ की सफाई
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

PM Modi Cleaning Viral Video: सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप मोदी जी के फैन हो जाएंगे। इस वीडियो में पीएम एक पार्क में झाड़ू लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके साथ एक बॉडीबिल्डर भी नजर आ रहा है। यूजर्स का कहना है कि यह वीडियो दिल छू लेने वाली है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) पर लोगों के काफी रिएक्शन देखने को मिल रहा है। इस वीडियो में पीएम जिस बॉडीबिल्डर के साथ नजर आ रहे हैं, उसका नाम अंकित सिंह है और वह एक इनफ्लूएंसर भी हैं। इस मोदी जी उनसे अपने डेली रूटीन को लेकर काफी चर्चा करते हुए भी नजर आ रहे हैं।

End of Feed