वायरल न्यूज़

Viral Video: शख्स की कलाकारी देख हैरत में पड़ जाएंगे आप, पुरानी टीवी तोड़कर बना डाला अद्भुत राम मंदिर

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Feb 1, 2024, 02:52 PM IST

इंस्टाग्राम पर प्रभु श्रीराम मंदिर का एक ऐसा अनोखा वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद आप भी उसमें खो जाएंगे। दरअसल, इस वीडियो में दिख रहा राम मंदिर अयोध्या का नहीं, बल्कि एक शख्स ने पुरानी टीवी तोड़कर इसे बनाया है।

Image

पुरानी टीवी तोड़कर शख्स ने बना डाला राम मंदिर (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • पुरानी टीवी तोड़कर शख्स ने बनाया राम मंदिर
  • कारीगरी देख हैरत में पड़े लोग
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Old TV Ram Mandir Viral Video: दुनिया प्रतिभा से खाली नहीं है, कब-किसके अंदर कौन सा गुण छिपा हो, किसे पता होता है? लेकिन आजकल सोशल मीडिया के जमाने में लोगों को एक सही राह मिली है और लोग अपनी प्रतिभा को इंटरनेट पर दिखाते हैं, जिसे लाखों लोगों द्वारा देखा जाता है। कुछ ऐसा ही आपको इस वीडियो (Viral Video) में भी दिखने वाला है, जो बेहद कमाल का है और इसे देखते ही आप बोल उठेंगे- जय श्री राम।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Elephant Playing Viral Video) में एक शख्स ने कबाड़ में पड़ी पुरानी टीवी को तोड़कर एक बेहद ही अनोखी चीज बना दी। दरअसल, शख्स ने पुरानी टीवी का इस्तेमाल कर राम मंदिर बना दिया। टीवी से बना यह मंदिर हुबहू अयोध्या के राम मंदिर जैसा है। यह दिखने में बेहद ही आकर्षक और प्यारा लग रहा है। ऐसे में लोग शख्स की कारीगरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

पुरानी टीवी तोड़कर शख्स ने बना डाला राम मंदिर

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ऐसा अद्भुत व अनोखा टैलेंट सिर्फ भारत में ही मिल सकता है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि यह मंदिर तो बेहद सुंदर लग रहा है। इस वीडियो को अब तक 6.9 मिलियन से अधिक लोगों ने लाइक किया है। बता दें, इस वीडियो को 'artist_shintu_mourya' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको ये वीडियो कैसी लगी हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article