Chicken Mimicry Viral Video: इंस्टाग्राम-फेसबुक पर तमाम ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जहां लोग मस्ती करते नजर आते हैं। इनकी मस्ती कई बार लोगों के चेहरे की मुस्कान बन जाती है। कुछ ऐसा ही नजरा आपको इस वीडियो में भी देखने को मिलेगा। जहां एक शख्स उड़ती फ्लाइट में ऐसा करता है, जिसे सुन सबके चेहरे पर हंसी आ जाती है।
शख्स ने फ्लाइट में निकाली मुर्गे जैसी आवाज (Instagram)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आपको फ्लाइट का नजारा दिखेगा, जहां सभी यात्री बैठे हुए हैं। तभी वहां बैठा एक यात्री मुर्गे जैसी आवाज निकालता है, जिसे सुन सभी ठहाके लगने लगते हैं। यूजर द्वारा भी इस वीडियो को काफी लाइक और शेयर किया जा रहा है। आलम ये है कि लोग इसे बार-बार स्क्रॉल करके देख रहे हैं और शख्स की काफी तारीफ भी कर रहे हैं।
शख्स ने फ्लाइट में निकाली मुर्गे जैसी आवाज
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि इसने तो पेट में दर्द कर दिया। वहीं, एक अन्य यूज़र ने लिखा कि बहुत ही शानदार था। बता दें, इस वीडियो को 'savagesscrolls' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 1.3 मिलियन से ज्यादा लाइक आ चुके हैं।
