वायरल न्यूज़

Viral Video: शख्स ने खुद ही काट लिए अपने बाल, देखकर आप भी रह जाएंगे अचंभित, यूजर्स बोले - भाई अल्ट्रा प्रो मैक्स है

इंस्टाग्राम पर एक बहुत ही शानदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप हैरत में पड़ जाएंगे कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है? तो आइए देखते हैं ये पूरा वीडियो..

Image

शख्स ने खुद ही कैंची और कंघी से काटे अपने बाल (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने काटे खुद के बाल
  • देखकर सभी रह गए दंग
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Self Haircutting Viral Video: कहते हैं प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती लेकिन कई बार लोग संसाधन न होने के चलते अपनी प्रतिभा को बाहर नहीं ला पाते। लेकिन सोशल मीडिया ने लोगों को एक मौका दिया है कि लोग अपनी प्रतिभा को दूसरे लोगों तक पहुंचा सके और अपने टैलेंट से लोगों का दिल जीत सके। आज हम आपके लिए एक ऐसा वीडियो लेकर आए हैं।

हाल ही में वायरल हुई सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को देखने के बाद आप भी बिल्कुल ऐसा ही कहेंगे। दरअसल, इसमें एक शख्स अपने बाल खुद ही काट रहा है। उसके एक हाथ में कंघी है तो दूसरे हाथ में कैची और वह अपने बाल काट रहा है। लोग भी उसका काफी सपोर्ट कर रहे हैं और उसे उसकी तारीफ कर रहे हैं। आलम ये है कि इस वीडियो काफी शेयर और लाइक भी कर रहे हैं।

शख्स ने खुद ही कैंची और कंघी से काटे अपने बाल

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी लोगों के रिएक्शन आए हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि कितना टैलेंटेड इंसान है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि भाई ने तो कमाल ही कर दिया। बता दें, इस वीडियो को 'codestorywithmik' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 23 हजार से अधिक लाइक आ चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article