रियल लाइफ बाहुबली... शख्स ने भारी भरकम बाइक को ऐसे उठाया, देख आ जाएगी जॉन अब्राहम की याद

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 15, 2023, 05:17 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स भारी भरकम बाइक के साथ लिफ्टिंग कर रहा है और अंत में उसे हवा में उठा दे रहे हैं, जैसे उसके हाथ में कोई बाइक नहीं बल्कि गेंद हो। आप भी देखिए इस रियल लाइफ बाहुबली के मजेदार वीडियो को...

Lifting Bike Viral Video: वायरल वीडियो (Viral Video) देखना सभी को पसंद होता है, जो आसानी से सोशल मीडिया साइट पर मिल जाते हैं। लेकिन कई बार कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जिससे देखने पर झटका भी लगता है और मजा भी आता है। कुछ ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया (Social Media Viral Video) पर वायरल हो रहा है। आलम ये है कि इस वीडियो को देखने के बाद आप इसे बार-बार देखेंगे।

Viral_Video (3)

रियल लाइफ बाहुबली का वीडियो वायरल (Photo Credit - Instagram)

सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम (Instagram Viral Video) पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स बाइक से लिफ्टिंग कर रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी आंखे खुली की खुली रह जाएंगी। आपको अपनी आंखों पर शायद भरोसा ही नहीं होगा कि आखिर इतनी भारी भरकम बाइक कोई कैसे उठा सकता है? लेकिन आप फिल्म देखते होंगे तो आपको इस रियल लाइफ बाहुबली को देखते ही जॉन अब्राहम की याद जरूर आएगी। फिल्म फोर्स में जिस प्रकार जॉन ने बाइक को हवा में उठा दिया था, ठीक उसी प्रकार शख्स भी बाइक के साथ लिफ्टिंग करता हुआ दिखाई दे रहा है और बाद में एकदम हवा में उठा दिया है।

End of Feed