वायरल न्यूज़

Viral Video: दोस्त की तरह अजगर के साथ खेल रहा बच्चा, नजारा देख हवा हो जाएगी टाइट

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 15, 2023, 04:14 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चा अजगर के साथ खेलता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो को लोगों द्वारा खासा पसंद किया जा रहा है। वहीं, कुछ लोगों की तो वीडियो देखते ही हवा टाइट हो गई। आप भी देखिए इस वायरल वीडियो को...

Image

अजगर के साथ खेलता हुआ बच्चा (Photo Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • अजगर के साथ खेल रहा बच्चा
  • वीडियो हो रहा जमकर वायरल
  • नजारा देख हवा हो जाएगी टाइट

Python and Child Viral Video: कई बार कुछ ऐसा दिख जाता है, जिस पर विश्वास करना बेहद मुश्किल हो जाता है। खुद की आंखों पर भी भरोसा नहीं होता है कि आखिर ऐसा कैसा हो सकता है? लेकिन क्या करें, हो तो भाई कुछ भी सकता है। कुछ ऐसा ही एक वीडियो (Viral Video) इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और खासा चर्चा का केंद्र भी बना हुआ है।

सोशल साइट इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Trending Video) में दिखाया जाने वाला क्लिप अब तक जिसने भी देखा, वो बस देखते रह गया। इस वीडियो (Instagram Viral Video) में एक छोटा सा बच्चा, जो अभी सही से चल भी नहीं पा रहा होगा, वह एक ऐसे जानवर के साथ खेलता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसके नाम सुनने से ही अच्छों-अच्छों के पसीने छुट जाते हैं। यह छोटा बच्चा उसके खेल रहा है, आंख मिचोली कर रहा है। इतना सुनने से ही आपकी हवा टाइट हो गई होगी। आप भी देखिए ये खतरनाक वीडियो...

अजगर के साथ खेलते हुए बच्चे का खतरनाक वीडियो

यूजर्स ने भी इस वीडियो (Social Media Viral Video) पर अपनी अनोखी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दी है। इनमें से एक यूजर ने लिखा है कि इसके माता-पिता को साइकेट्रिक फॉलोअप की जरूरत है। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि बच्चे के माता-पिता को एक कमरे में बंद कर उसकी चाबी ही फेंक देनी चाहिए। तो कुछ ने लिखा कि शायद अजगर को भूख नहीं लगी होगी। इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Insta Viral Video) को अब तक काफी लोग देख चुके हैं और काफी बार इसे शेयर भी किया जा चुका है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'bilal.ahm4d' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको यह वीडियो कैसा लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article