वायरल न्यूज़

इरफान पठान ने कराया पत्नी सफा बेग का दीदार, लोगों ने कहा - आहिस्ता आहिस्ता हटाओ नकाब

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 15, 2023, 06:33 PM IST

इरफान पठान ने हाल ही में पत्नी सफा बेग संग एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उनकी पत्नी बिना नकाब के दिखाई दे रही हैं। इसे पोस्ट को लोगों द्वारा खूब पसंद भी किया जा रहा है और इस पर कई यूजर्स ने काफी मजेदार कमेंट्स भी किए हैं।

Image

इरफान पठान ने शेयर की पत्नी सफा बेग संग फोटो (Photo Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • इरफान पठान ने कराया पत्नी का दीदार
  • आहिस्ता आहिस्ता हटा नकाब
  • यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स

Irfan Pathan wife Viral photo: सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कहा नहीं जा सकता और इस लिस्ट में सेलिब्रिटी पीछे नहीं रहते। किसी ने कुछ पोस्ट किया नहीं कि लोगों की निगाहें उन्हें ढूंढ ही लेती है। इस लिस्ट में इरफान पठान भी किसी से पीछे नहीं है। उनका एक पोस्ट सोशल मीडिया (Social Media Viral Post) पर जमकर वायरल हो रहा है।

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान (Irfan Pathan) ने हाल ही में एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी पत्नी सफा बेग (Irfan Pathan wife Safa Baig) के साथ एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनकी पत्नी का आधा चेहरा दिख रहा है। पोस्ट कैप्शन में इरफान ने अपनी पत्नी को क्वीन का दर्जा भी दिया है। शेयर किए गए इस पोस्ट में इरफान की पत्नी सफा बेहद सुंदर दिखाई दे रही हैं। इस पोस्ट के वायरल होने के पीछे का कारण यह है कि अब तक उनकी बिना नकाब वाली फोटो इरफान ने शेयर नहीं की थी।

इरफान पठान ने पत्नी के साथ शेयर किया पोस्ट

इंस्टाग्राम पर वायरल (Instagram Viral Post) हो रहे इस पोस्ट पर यूजर्स ने कई मजेदार कमेंट्स भी किए हैं। एक यूजर ने कहा कि भाई थोड़ा-थोड़ा करके आप पूरा बेपर्दा कर दे रहे हैं आप। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि भाई ने थोड़ा-थोड़ा भाभी का फेस दिखाना शुरू कर दिया है, एक दिन पूरा दिखाएंगे। इरफान के पोस्ट पर अब तक लाखों लाइक्स मिल चुके हैं। हजारों बार इसे शेयर भी किया जा चुका है। इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस पोस्ट को आप इरफान की ऑफिशियल अकाउंट 'irfanpathan_official' पर देख सकते हैं। तो इरफान और उनकी पत्नी की ये तस्वीर कैसी लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article