वायरल न्यूज़

Stunt Video: असली खतरों का खिलाड़ी निकला ये शख्स, पहाड़ी से लगाई ऐसी छलांग, देखते रह गए लोग

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Oct 11, 2023, 03:01 PM IST

इंस्टाग्राम पर स्टंट का ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी सोच में पड़ जाएंगे। दरअसल, स्टंट करने के चक्कर में शख्स ने साइकिल के साथ छलांग लगा दी। ये खतरनाक नजारा देख आपको दिल दहल जाएगा।

Image

स्टंट करते हुए शख्स ने पहाड़ी से कुदा दी साइकिल (Image Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • साइकिल के साथ शख्स ने किया खतरनाक स्टंट
  • साइकिल से स्टंट करने के लिए लगा पहाड़ी से छलांग
  • जमकर वायरल हो रहा ये स्टंट वीडियो

Stunt Viral Video: सोशल नेटवर्किंग साइट पर स्टंट के कई सारे वीडियोज वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, लेकिन इनमें से कुछ ऐसे होते हैं, जो दिमाग के साथ दिल भी कपा देते हैं। एक ऐसा ही वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है, जिसमें साइकिल से स्टंट करता शख्स दिखाई दे रहा है। यकीनन, आप इसके स्टंट को देखकर अपना आपा खो देंगे और आपको अपनी ही आंखों पर भरोसा नहीं होगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में शख्स ने स्टंट करते हुए अपनी साइकिल को ही पहाड़ी से छलांग दी। इतनी ऊपर से छलांग लगाने के बाद शख्स ने पहले तो साइकिल नीचे कुदाई और फिर सामने वाली दूसरे पहाड़ी पर चढ़ा दी है, जिसे देख यूजर्स उसकी खूब तारीफ कर रहे हैं। आलम ये है कि लोग इस वीडियो बार-बार स्क्रॉल करके देख रहे हैं।

स्टंट करते हुए शख्स ने पहाड़ी से कुदा दी साइकिल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि इसे कहते हैं असली खतरों का खिलाड़ी। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ये शख्स तो जिगरवाला निकला, इतना खतरनाक तो पहली बार देखा। इस वीडियो पर अब तक 3 लाख 82 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'bienvenidoaguado' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article