ये है रियल वाला स्पाइडरमैन ! चलती मेट्रो पर शख्स ने लगा दी दौड़, वीडियो देख थम जाएंगी सांसें

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Oct 11, 2023, 01:50 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स चलती मेट्रो पर दौड़ लगाता नजर आ रहा है। इस वीडियो को देख लोग शख्स को असली स्पाइडरमैन बता रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • मेट्रो पर दौड़ लगाता नजर आया शख्स
  • लोगों ने कहा असली स्पाइडरमैन
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Man Running Over Metro Viral Video: बीते कुछ दिनों में कई सारे वीडियोज वायरल (Viral Video) हुए हैं, जिन्हें यूजर्स द्वारा काफी पसंद भी किया गया है और शेयर भी किया गया है। ऐसा ही एक मेट्रो का वीडियो वायरल हो रहा है, लेकिन ये दिल्ली मेट्रो का नहीं है। यह वीडियो न्यूयॉर्क मेट्रो का बताया जा रहा है, जिसे देखने के बाद आप आश्चर्य में पड़ जाएंगे और आपको स्पाइडरमैन की याद आ जाएगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको एक चलती मेट्रो नजर आ रही होगी, जिस पर एक शख्स दौड़ता हुआ नजर आ रहा है। मेट्रो की स्पीड भी काफी तेज है, जिसे देखकर लोग शख्स को असली वाला स्पाइडरमैन बता रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ये रील वाला नहीं बल्कि रियल वाला स्पाइडरमैन है। आलम ये है कि इस वीडियो को यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

End of Feed