वायरल न्यूज़

इंसान है या बंदर.. इस वीडियो में शख्‍स के करतब देखकर हो जाएंगे कंफ्यूज, लोगों ने कही ये बात

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Oct 5, 2023, 04:38 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने इतनी ऊंचाई से बिना सपोर्ट के छलांग लगाई है, जिसे देख आप दंग रह जाएंगे। इस वीडियो में शख्स के छलांग को देख आपके होश उड़ जाएंगे।

Image

Image Credit - Instagram

KEY HIGHLIGHTS
  • बिना सपोर्ट के शख्स ने लगा दी छलांग
  • नजारा देख कलेजा कांप जाएगा
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Man Jumped Without Support: इंटरनेट पर स्टंट का एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपका कलेजा बाहर आ जाएगा। इस वीडियो में शख्स ने इतना खतरनाक जम्प किया है, जिसे देखने के बाद आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी, आपका दिमाग काम करना बंद कर देगा। ये स्टंट इतना खतरनाक है कि अगर थोड़ी सी भी चूक होती है तो इंसान की जान भी जा सकती है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में शख्स ने काफी ऊंचाई से बिना सपोर्ट के जम्प किया है। इस दौरान वह पहले तो बीच में लगे एक क्रेन से लटकता है और फिर जमीन पर रखे पत्थर पर ऐसे लैंडिंग करता है, जिसे कमजोर इंसान देख ले तो उसे हार्ट अटैक आ जाए। एक पल के लिए आपको लगेगा कि इंसान का काम हो गया। लेकिन अनुभव भी कुछ चीज होती है, जो इस वीडियो में आपको देखने को मिलेगी।

स्टंट का सबसे खतरनाक वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि भाई इसे तो 21 तोपों की सलामी देनी चाहिए। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि मौत से खेलना इसे ही कहते हैं। इस वीडियो पर अब तक 3.1 मिलियन से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और इसे हजारों बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'bodybuilder_viral_123' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article