Bicycle Stunt Viral Video: इंस्टाग्राम पर स्टंट का बहुत ही खतरनाक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी आंखें बाहर आ जाएंगी। इस वीडियो को जो भी देख रहा है, वो उसकी तारीफ कर रहा है। आलम ये है कि ये वीडियो लोग बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं और वीडियो को काफी शेयर भी कर रहे हैं।
Image Credit - Instagram
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक लड़की इतना डेंजरस तरीके से बाइक स्टंट करती नजर आ रही है, जिसे देखने के बाद आपका दिल जोर-जोर से धड़कने लगेगा। एक साइडड पैर रखकर लड़की ने बाइक के साथ जो कलाकारी की है, वो काबिल-ए-तारीफ है। इस वीडियो को देखने के बाद आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे।
स्टंट का सबसे खतरनाक वीडियो हुआ वायरल
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि भाई ये लड़की है या झांसी की रानी। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि भाई इस लड़की के स्टंट देखने के बाद तो चक्कर आ गया। इस वीडियो पर अब तक 4.6 मिलियन से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'sarahlezito' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
