वायरल न्यूज़

Viral Video: शख्स ने लगाई ऐसी जगह से छलांग, नजारा देख कांप उठे लोग, कहा - रोंगटे खड़े हो गए

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Dec 23, 2023, 03:44 PM IST

इंस्टाग्राम पर स्टंट का ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एख शख्स न्यूक्लियर कूलिंग टावर से छलांग लगाता नजर आ रहा है। इस वीडियो को देख आपका दिल कांप उठेगा।

Image

शख्स ने न्यूक्लियर कूलिंग टावर से लगाई छलांग (फोटा साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • न्यूक्लियर कूलिंग टावर से लगाई छलांग
  • शख्स ने कंपकंपा देने वाला किया स्टंट
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Nuclear Cooling Tower Stunt Video: स्टंट करना सभी को पसंद होता है लेकिन कई बार स्टंट करने के लिए लोग ऐसा कदम उठा लेते हैं, जिसके बारे में जानकर-सुनकर इंसान शॉक्ड हो जाता है। कुछ ऐसा ही इस वीडियो में आपको देखने को मिलेगा। इस वीडियो (Viral Video) में एक शख्स न्यूक्लियर कूलिंग टावर से छलांग लगाता नजर आ रहा है। ये स्टंट इतना खतरनाक है, जिसे देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में शख्स पहले तो न्यूक्लियर कूलिंग टावर पर चढ़ता है और ऊपर से उसमें कूद जाता है। उसके बाद नीचे जब वो पहुंचने वाला होता है तब नीचे जाकर वह अपना पैराशूट खोलता है और सेफली लैंड करता है। लेकिन बिना पैराशूट खोले इतना ऊपर से कूदना बेहद ही डेयरिंग होता है। आलम ये है कि इस वीडियो को यूजर्स काफी लाइक और शेयर भी किया जा रहा है।

शख्स ने न्यूक्लियर कूलिंग टावर से लगाई छलांग

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे कपल के इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि किसी भी इंसान के लिए ऐसा करना बेहद हानिकारक साबित होता है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि इसके स्टंट को देख सांस ही रूक गई थी। इस वीडियो पर अब तक 1.81 मिलियन से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'gio_masters' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article