Viral Video: ये है लेडी लॉर्ड बाबी, डांस का अंदाज देख एक्टर को भूल जाएंगे, एंट्री सॉन्ग पर लगाया कमाल का ठुमका

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Dec 23, 2023, 01:39 PM IST

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म एनिमल का फीवर लोगों पर देखने को मिला। इस पर काफी लोगों ने वीडियो बनाए। ऐसे में लॉर्ड बॉबी के एंट्री सॉन्ग पर एक लड़की का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़की ने किया लॉर्ड बाबी के गाने पर डांस
  • डांस कर लड़की बनी लेडी लॉर्ड बॉबी
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Lord Bobby Entry Song Dance Video: हाल ही में बॉलीवुड की एक फिल्म आई, जिसका नाम था - एनिमल। इस फिल्म मुख्य भूमिका में रणबीर कपूर थे। वहीं, फिल्म में बॉबी देओल महज 15-20 मिनट के लिए नजर आए थे लेकिन उनका किरदार लोगों को इतना पसंद आया कि लोगों ने रणबीर कपूर से ज्यादा बॉबी देओल के किरदारा को सराहा। इतना ही नहीं, काफी लोगों ने उनके एंट्री सॉन्ग पर वीडियो (Viral Video) भी बनाए। ऐसे में एनिमल का फीवर अभी भी सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है।

Lord Bobby Entry Song

लॉर्ड बाबी के एंट्री सॉन्ग पर लड़की ने किया कमाल का डांस (फोटा साभार - इंस्टाग्राम)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक लड़की लॉर्ड बाबी के एंट्री सॉन्ग पर डांस करती हुई नजर आ रही है, जो बिल्कुल वैसे ही डांस कर रही है जैसे फिल्म में बॉबी देओल ने। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की के कमरे में टीवी में यही गाना चल रहा है और लड़की भी वैसे ही डांस कर रही है। ऐसे में लोग लड़की को लेडी लॉर्ड बॉबी कह रहे हैं और उसके डांस को भी काफी पसंद कर रहे हैं।

End of Feed